KSBKBT 2: रुपाली गांगुली को मात देकर हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं स्मृति ईरानी, वसूली मोटी फीस

ashna malik

Updated Aug 8, 2025, 16:24 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस शो के साथ स्मृति ईरानी ने टीवी की दुनिया में धाकड़ वापसी की। खास बात तो यह है कि टीवी पर लौटते ही स्मृति ईरानी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। उन्होंने रुपाली गांगुली को भी मात देदी। बताया जा रहा है कि वह शो के एक एपिसोड के लिए करीब 14 लाख रुपये वसूल रही हैं। वहीं जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि करने में जरा भी हिचकिचाहट दिखाई। बता दें कि पहले सीजन के दौरान भी स्मृति ईरानी हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस थीं।