Sidhu Moosewala की तीसरी पुण्यतिथी पर रो पड़ीं मां चरण कौर, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

ashna malik

Updated May 29, 2025, 18:39 IST

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपनी गायकी से लोगों का खूब दिल जीता था। सिद्धू मूसेवाला की आज तीसरी पुण्यतिथी है। साल 2022 में आज ही के दिन मानसा के गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। वहीं उनकी पुण्यतिथी के मौके पर बड़ी मात्रा में सिद्धू मूसेवाला के फैंस मानसा गांव में एकत्रित हुए, साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर सिद्धू मूसेवाला की मां भी अपने बेटे की तीसरी पुण्यतिथि पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इससे जुड़ा वीडियो सामने आते ही फैंस भी भावुक हो गए।