पहलगाम अटैक के बीच नए व्लॉग का अपडेट देने के लिए ट्रोल हुए Shoaib Ibrahim, अब पेश की सफाई

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण शोएब इब्राहिम ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। उन्होंने अपना अपडेट देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है। लेकिन इस चीज के लिए शोएब इब्राहिम बुरी तरह ट्रोल हो गए। हालांकि अब इस मामले पर शोेब इब्राहिम ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने प्रियजनों को बताएं कि हम कैसे हैं। मैंने इंस्टाग्राम स्टोरी में व्लॉग को मेंशन किया था। लेकिन उसे प्रमोट करने की मेरी कोई भी इच्छा नहीं थी। बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ कश्मीर छुट्टियां मनाने गए थे।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited