Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब की हार से टूटा दीपिका का दिल, मनीषा की जीत पर एक्टर ने कही बड़ी बात
टीवी के डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस शो में मनीषा रानी ने जीत हासिल की तो वहीं अद्रिजा सिन्हा फर्स्ट रनरअप और शोएब इब्राहिम सेकंड रनरअप बने। 'झलक दिखला जा 11' के बाद शोएब इब्राहिम ने अपना एक व्लॉग भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी हार और मनीषा रानी की जीत पर रिएक्शन दिया। शोएब इब्राहिम ने कहा कि वह टॉप 3 तक पहुंचे और ये भी उनके लिए बहुत बड़ी बात है। शोएब ने बताया कि उनकी हार से दीपिका थोड़ी दुखी हैं, क्योंकि वह फिनाले के इतने करीब आकर भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। इससे इतर शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में मनीषा रानी को जीत की बधाइयां दीं।
अगली खबर

32:39

03:26

04:32

07:40
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









