शिव ठाकरे द 50 की ट्रॉफी जीत गए हैं और विनर बनने के बाद शिव ठाकरे ने जूम के साथ खास बातचीत की है. इस दौरान शिव ठाकरे ने खुलासा किया कि वह जल्द ही शादी करेंगे. शादी की प्लानिंग पर सवाल किए जाने पर शिव ठाकरे ने कहा कि वह जल्द ही शादी करेंगे और सही इंसान के साथ करेंगे. वह जिस जगह से आते हैं वहां पर एक ही बार शादी होती है और हमेशा के लिए होती है. उन्होंने ये भी दावा किया कि मां के साथ उनकी पत्नी की नहीं बनी तो भी वह कोशिश करके सब संभाल लेंगे.