टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाइनी दोशी को आखिरी बार 'द 50' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी गेम से खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं हाल ही में शाइनी दोशी ने टेली टॉक/जूम को खास इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों का जिक्र किया। शाइनी दोशी ने बताया कि उनका बचपन मुश्किलों में गुजरा है। इतना ही नहीं, शाइनी दोशी ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि कैसे उन्हें प्यार में धोखा मिला था। बता दें कि शाइनी दोशी अपने और रिद्धि डोगरा के झगड़े के कारण भी चर्चा में थीं।