बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह सालों पुराने दबे राज से पर्दा हटाने के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, शिल्पा शिरोडकर का नाम क्रिकेट के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब इन मामलों को लेकर शिल्पा शिरोडकर ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे। शिल्पा शिरोडकर के मुताबिक, उनकी और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात एक्ट्रेस के कजन के जरिए हुई थी। क्योंकि जहां शिल्पा के भाई रहते थे, वहीं सचिन भी रहते थे।