टीवी के चर्चित सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के राइटर मनोज संतोषी का बीते दिन निधन हो गया। मनोज संतोषी लंबे वक्त से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उनके लिवर में भी परेशानी थी। लेकिन उनके निधन के लिए शिल्पा शिंदे ने डॉक्टर्स और अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। शिल्पा शिंदे ने अस्पताल को लेकर कहा कि इन लोगों ने बिजनेस बना लिया है। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मैं तो छोटे शब्दों में कहूंगी कि बहुत घटिया बिजनेस है। पैसे कमाने का बहुत सही तरीका है अस्पताल, मरे हुए इंसान का भी डायलिसिस कर रहे हैं। आपको क्या लगता है कि हमें समझ नहीं आ रहा है। ये पूरी तरह से डॉक्टर की लापरवाही है।"