Shilpa Shetty पर लगा पैसों की खातिर शादी करने का आरोप, अब जाकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एक्टिंग की दुनिया में शिल्पा शेट्टी ने झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिल्पा शेट्टी ने साल 2008 में राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। लेकिन शिल्पा शेट्टी पर आरोप लगा था कि उन्होंने राज कुंद्रा के साथ पैसों की खातिर शादी रचाई थी। शिल्पा शेट्टी ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा से भी ज्यादा अमीर लोग लट्टू हुए थे और वह खुद भी पैसों के लिए नहीं तरस रही थीं। शिल्पा शेट्टी का कहना है कि मैं आज भी पैसे वाली हूं और अपने बिल व जीएसटी खुद भरती हूं।
अगली खबर

03:45

03:12

07:17

03:23
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









