Sher Sambhaji Title Track: रौंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं ये टाइटल ट्रैक, एक बार जरूर डालें नजर

Madhav Sharma

Updated Nov 5, 2024, 14:06 IST

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फ़िल्म 'धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज' का टाइटल ट्रैक 'शेर संभाजी हमारे' रिलीज हो गया है। इस गाने में छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और बलिदान की गाथा को दिखाया गया हैं। संदीप रघुनाथराव मोहिते-पाटील की इस फिल्म 'धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज' को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में देश के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। यहां रौंगटे खड़े कर देने वाले इस टाइटल ट्रैक पर एक नजर डालते हैं।