Shah Rukh Khan को धमकी देने वाले केस में मुंबई पुलिस को मिली कामयाबी, छत्तीसगढ़ से किया आरोपी को गिरफ्तार

Khushboo Dogra

Updated Nov 12, 2024, 16:00 IST

Shah Rukh Khan DEATH THREAT Case: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को कुछ दिन पहले ही जान से मारने कि धमकी दी है थी। एक अंजान व्यक्ति ने एक्टर से 50 लाख की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस केस में पुलिस को अब एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम फैजान खान बताया जा रहा है जो पेशे से वकील है। शाहरुख खान से पहले अब सलमान खान, मुनव्वर फारुकी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।