टीवी सीरियल सहर होने को है में नजर आ रही एक्ट्रेस कनिका महेश्वरी इन दिनों छाई हुई हैं। शो में कनिका को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ढेर सारे खुलासे किए हैं। इस बार कनिका ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है। कनिका महेश्वरी ने हमेशा स्पेशल प्रोग्राम 'Zindagi Uncut' में बात की। इस मौके पर उन्होंने अपनी स्ट्रगल स्टोरी पर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आई थीं, तो सबसे पहले कहां रुकीं और शुरुआती दिनों में उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा? इतना ही नहीं, कनिका ने ये भी खुलासा किया कि जब वह मुंबई आई थीं उस दौर में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या थी?