Parth Samthaan और Rishita Kothari की लड़ाई से मुश्किल में पड़ा Sehar Hone Ko Hai, होंगे बदलाव

Kavita

Updated Apr 28, 2026, 16:13 IST

टीवी शो सहर होने को है के सेट पर चल रही फाइट इन दिनों चर्चा में है। सेट पर पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच काफी बहस हुई। ऋषिता पर अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पार्थ को सोशल मीडिया पर ट्रोल करवाने का आरोप है। अब दोनों के बीच की लड़ाई और भी ज्यादा बढ़ गई है, जिसका असर सीरियल की कहानी पर हुआ। दावा है कि सेट पर चल रहे लड़ाई झगड़ों की वजह से शूटिंग टली है और अब मेकर्स ने शो की कहानी को बदलने का फैसला लिया है। आने वाले दिनों में शो में कई सारे अपडेट नए वाले नजर आएंगे।