'Mere Husband Ki Biwi' का नया सॉन्ग 'Sawariya Ji' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Sawariya Ji Song Out: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर अर्जुन कपूर अपनी नई मूवी 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखाई देंगे। ऐसे में फैन्स की बेताबी को बढ़ाते हुए अब मेकर्स ने इसका नया गाना 'सावरिया जी' रिलीज कर दिया है। इस गाने में रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की तिकड़ी नजर आ रही है। इस गाने का म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है जबकि इसे सोहेल सेन ने वर्षा सिंह धनोआ के साथ मिलकर गाया है। आइए देखें इस गाने एक वीडियो...

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited