Saru Maha Update: कामिनी और चंदा को आखिरी चेतावनी देगी सरू, 24 घंटे में खोलेगी दोनों की पोल

टीवी के पॉपुलर शो 'सरू' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। 'सरू' में दिखाया गया कि अनिका सरू के साइन पर जश्म मनाएगी, लेकिन दादू उसका प्लान फेल कर देंगे। हालांकि इन सब में कामिनी दादू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी। लेकिन तभी वहां पर सरू आ जाएगी, जो कामिनी और चंदा की हरकतें देख उनपर बरस पड़ती है। इतना ही नहीं, वो दोनों को चेतावनी भी देती है कि वह 24 घंटे के अंदर-अंदर उनकी पोल खोलकर रहेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सरू अपने इस चैलेंज को सफल कर पाती है या नहीं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited