Naagin 7 की लीड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं Sara Arfeen Khan, कहा 'एकता कपूर के फोन का...'

Khushboo Dogra

Updated Apr 9, 2025, 20:20 IST

Sara Arfeen Khan Wants to be in naagin 7: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सारा अरफीन खान ने हाल ही में टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। सारा ने नागिन 7 के उड़ रहे रुमर्स पर कहा कि 'मैं एकता कपूर के फोन का इंतजार कर रही हूं। एकता बोलेगी तो मैं सब करने को तैयार हूं। उसकी काफी अच्छी पसंद है क्यूंकी वो किसी को भी एक खूबसूरत नागिन बना सकती है। इसी के सारा अरफीन ने ये भी खुलासा किया कि उनकी खतरों के खिलाड़ी 15 के मेकर्स संग बात चल रही है। ऐसे में क्या सारा रोहित शेट्टी के शो में नजर आने वाली हैं?