संजय दत्त की भतीजी नाज़िया ने हाल ही में जूम के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की। नाज़िया जल्द ही फिल्म टिप्सी में नजर आने वाली है। उन्होंने परिवार के भीतर अपने रिश्तों के बारे में भी बात की। जिसमें संजू, मान्यता, त्रिशला, और कुमारगौरव के साथ-साथ उनकी चाची प्रिया दत्त और नम्रता दत्त के साथ अपने रिश्तों का खुलासा किया । नाज़िया ने मुन्ना भाई एमबीबीएस की संजू के सर्वश्रेष्ठ काम के रूप में प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फिल्मी परिवार से होने की वजह से उन्हें फिल्में मिलने में कोई फायदा नहीं मिला।