India's Got Latent विवाद से आगे बढ़े समय रैना, जल्द करेंगे वर्ल्ड टूर

Rahul Sharma

Updated May 13, 2025, 17:48 IST

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से खबरों में छाए समय रैना लम्बे ब्रेक के बाद दोबारा कॉमेडी में उतरने के लिए तैयार हैं। समय रैना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि वो अपने ब्रैंड न्यू कॉमेडी टूर के साथ दुनिया को हंसाने के लिए तैयार हैं। समय रैना जल्द ही यूके, यूरोप और यूएस में अपने शोज करेंगे, जिनके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। समय रैना के पोस्ट से उनके फैंस खुश हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें इस पल का लम्बे समय से इंतजार था।