Bigg Boss 19 को मिला अपना पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट, नाम जान लगेगा झटका

Khushboo Dogra

Updated Jul 2, 2025, 23:29 IST

बिग बॉस 19 की ये कंफर्म कंटेस्टेंट कोई इंसान नहीं बल्कि एक एआई रोबोट है। सलमान खान के धमाकेदार 'बिग बॉस 19' में इस बार AI हिजाबी डॉल हबूबू की एंट्री होगी, जो कि यूएई से नाता रखती है। बता दें कि ये एआई डॉल अभी से ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। वहीं 'बिग बॉस 19' से इसका नाम जुड़ते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई। हालांकि ये पहली बार होगा जब 'बिग बॉस 19' में किसी इंसान नहीं बल्कि एआई रोबोट की एंट्री होगी।