Sikander में एक्शन सीन की झड़ी लगा देंगे Salman Khan, हवा में उड़ते हुए भी दिखाएंगे टशन

ashna malik

Updated Aug 21, 2024, 15:52 IST

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों को खुश किया है। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए भाईजान के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। सलमान खान की मूवी 'सिकंदर' भी एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की इस मूवी में भरपूर एक्शन होने वाला है। यहां तक कि भाईजान को एरियल स्टंट करते हुए भी देखा जाएगा। इसके अलावा सलमान खान को थ्रिलर स्टंट करते हुए भी दिखाया जाएगा। बता दें कि सलमान खान की ये मूवी मार्च 2025 में रिलीज हो सकती है।