Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का हुआ निधन, कैंसर से थे पीड़ित

ashna malik

Updated Aug 7, 2025, 16:40 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा यानी गुरमीत सिंह जॉली पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शेरा के पिता लंबे वक्त से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने अंधेरी स्थित आवास पर ही आखिरी सांसें लीं। वहीं उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशीवाड़ा श्मशान गृह में होगा। बता दें कि शेरा बीते कई सालों से सलमान खान के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं भाईजान का भी शेरा के परिवार से गहरा नाता है।