जानलेवा हमले के बाद पहली बार बाहर निकले सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर भी आईं नजर

सैफ अली खान और करीना कपूर खान आज यानी रविवार 26 जनवरी की सुबह घर से बाहर निकले हैं। बता दें कपल सैफ अली खान पर जानलेवा हमला होने के बाद पहली बार नजर आए हैं। 21 जनवरी को सैफ अली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। आज सैफ और करीना को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते हुए पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान सैफ ने डेनिम जीन्स के साथ नेवी-ब्लू टी-शर्ट कैरी की थी। वहीं करीना ने ग्रे स्वेटशर्ट, ब्लैक ट्रैक पैंट पहना था। बता दें 16 जनवरी को सैफ के ऊपर एक हमलावर ने 6 बार वार कर दिया था। जिस कारण एक्टर को गंभीर चोट आ गई थी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited