Sadiya Banarasiya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्टर अक्षरा सिंह के सॉन्ग्स यूट्यूब पर छाए रहते हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'सड़िया बनारसिया' फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमन सिंह नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की जोड़ी को देख फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। यहां देखिए अक्षरा सिंह के गाने का शानदार वीडियो...