Anupamaa: सौतेली बेटी के चक्कर में उड़ी रुपाली गांगुली की धज्जियां, एक्ट्रेस के कई राज से उठा पर्दा

ashna malik

Updated Nov 4, 2024, 16:20 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन अभी रुपाली गांगुली विवादों में घिर चुकी हैं। दरअसल, रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने आरोप लगाया है कि वह बहुत ही क्रूर दिल की हैं। साथ ही रुपाली गांगुली को साइकोटिक तक कहा है। रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी की 4 साल पुरानी पोस्ट वायरल हुई थी। लेकिन उसी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए ईशा वर्मा ने कहा कि वह (Rupali Ganguly) शो में जो किरदार अदा कर रही हैं, असल जिंदगी में उससे बिल्कुल अलग हैं। रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने अपने पिता अश्विन के वर्मा पर भी कई आरोप लगाए।