'अच्छा भी किया है और बुरा भी किया है...'- Rinku Dhawan ने खोले जिंदगी से जुड़े राज

ashna malik

Updated Mar 29, 2026, 20:21 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिंकू धवन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रिंकू धवन को आखिरी बार 'अनुपमा' सीरियल में देखा गया था, जहां उन्होंने रजनी का किरदार अदा किया था। वहीं हाल ही में रिंकू धवन ने टेली टॉक संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। रिंकू धवन ने अपनी शादी, तलाक और अफेयर के बारे में तो बताया ही। साथ ही रिंकू धवन ने ये भी बताया कि कैसे वह कास्टिंग काउछ का शिकार हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने जिंदगी में अच्छा भी किया है और बुरा भी किया है और इस चीज के लिए मैं माफी नहीं मांगूंगी।