Rimjhim: याशिका शर्मा की झोली में कैसे ये किरदार, एक्ट्रेस ने कहा, 'हमें फोन आया और...'

Rimjhim: सीरियल 'रिमझिम' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के अलावा एक सीन के लिए काफी ट्रोल हो रहा है। अभी हाल ही में सीरियल में रिमझिम का किरदार निभा रहीं याशिका शर्मा ने बताया आखिर उन्हे ये शो कैसे मिला। याशिका ने सीरियल के एक नहीं बल्कि दो मॉक टेस्ट दिए और उन्हे फाइनल कर दिया गया। रिमझिम यानी याशिका शर्मा अभी स्कूल में पढ़ती हैं और उनकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। वहीं बीते दिन सीरियल का एक इंटीमेट सीन वायरल हुआ जिसमें 15 साल की याशिका ऑनस्क्रीन रोमांस करती हुई नजर आईं। ये देख फैंस ने मेकर्स को लताड़ा साथ ही शो को बैन करने की मांग उठाई।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited