Rhea Chakraborty पर फिर गिरी कानूनी गाज, करोड़ों रुपये के घोटाले में पुलिस ने भेजा समन

ashna malik

Updated Oct 6, 2024, 20:03 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर एक बार फिर से कानूनी गाज गिर गई है। रिया चक्रवर्ती का नाम 500 करोड़ रुपये के ऐप घोटाले में सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस ने उन्हें समन भेजा है। रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ इस ऐप घोटाले में एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाच्या, सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान और कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स व यू-ट्यूबर के नाम सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर का मामले को लेकर कहना है कि उन्हें शिकायतें मिली हैं कि इन सितारों ने लोगों को उस ऐप में निवेश करने का लालच दिया था।