Retro Trailer Out: वायलेंस के साथ-साथ सूर्या और पूजा हेगड़े की दिखी मैड लव-स्टोरी, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Apr 18, 2025, 20:10 IST

Retro Trailer Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म 'रेट्रो' का ट्रेलर आज यानी 18 अप्रैल को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में सूर्या के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। ट्रेलर में मार-धाड़ के साथ-साथ सूर्या और पूजा हेगड़े के बीच मैड लव-स्टोरी नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर में सूर्या प्यार में एकदम पागल नजर आ रहे हैं। कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई, 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2 मिनट और 42 सेकंड का ट्रेलर सूर्या के फैन्स को काफी पसंद आया है। यहां देखिए वीडियो...