दोनों पैरों पर खड़ी होने को तरसीं रश्मिका मंदाना, कहा-'3 जगह हुआ फ्रैक्चर...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च में लंगड़ाकर चल रही थीं। रश्मिका ने फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरी लड़कियों ने इसे बाहर से बहुत प्यारा बना दिया है, लेकिन अंदर 3 फ्रैक्चर हैं और मसल टियर है। 2 हफ्ते से मैंने अपना पैर नीचे नहीं रखा है, मुझे वास्तव में अपने दो पैरों पर खड़े होने की याद आती है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited