एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rani Mukerji, फैन के पापा को लेकर दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस को देखकर उनके फैंस फोटो लेने के लिए पहुंच गए। एक्ट्रेस ने खुद फैंस के फोन के साथ सेल्फी ली। रानी ने हर इंसान को खुद बुला कर सेल्फी दी। एक्ट्रेस जब आगे बढ़ने लगती है तो वो कहती है आपकी लेना है पापा। पापा हमेशा छूट जाते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस फैन के पापा के साथ भी फोटो खिंचवाती हैं। एक्ट्रेस का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को ओजी स्टार कह रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के इस जेश्चर को खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस आइफा 2024 के इवेंट में शामिल हुई थीं। रानी को आइफा में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited