शिवानी गोसाईं के इंटरव्यू ने फैंस को किया इमोशनल, पति से अलग होने पर कही ये बात

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवानी गोसाईं ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही उनकी लव मैरिज टूट गई। पति से अलगाव का दर्द, सदमा और अकेलेपन ने उन्हें बुरी तरह से तोड़ दिया था। वे सुसाइडल विचारों से जूझती रहीं, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां और छोटे बच्चे की देखभाल ने उन्हें जीने की ताकत दी। सिंगल मदर बनकर उन्होंने संघर्ष किया, खुद को संभाला और जीवन को दोबारा पटरी पर लाया। एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू फैंस को इमोशनल कर रहा है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited