Love and War की शूटिंग के दौरान रणबीर ने मनाया अपने स्पॉट बॉय का जन्मदिन, नए अवतार में आए नजर

रणबीर कपूर फिलहाल संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। हाल ही में सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर क्रू के साथ अपने स्पॉट बॉय का जन्मदिन मनाते दिख रहे थे। जिसके बाद रणबीर स्पॉट बॉय के चेहरे पर कुछ केक लगाकर मस्ती भी करते हैं। अब सोशल मीडिया पर रणबीर का ये नया लुक काफी वायरल हो रहा है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited