धमाकेदार एक्शन सीन्स से भरा है 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

Rana Naidu Season 2 Official Trailer: नेटफ्लिक्स की धांसू वेब सीरीज राणा नायडू सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये धमाल मचाने को तैयार है। राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की जोड़ी फिर से धमाल मचा रही है। इस बार अर्जुन रामपाल का खतरनाक अंदाज सीरीज में तड़का डालने वाला। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और पारिवारिक टकराव की झलक है। जहां राणा अपने आखिरी मिशन में फंसता नजर आता है। 'राणा नायडू सीजन 2' इसी महीने यानी 13 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited