Jaana Hairan Sa Song: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' का गाना हुआ रिलीज, एक्ट्रेस के लुक पर छिड़ा विवाद

Kumar Sarash

Updated Nov 29, 2024, 12:52 IST

Game Changer Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली है। उनकी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में कियारा, साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ दिखाई देंगी। इस बीच इन दोनों की फिल्म का गाना 'जाना हैरान सा' रिलीज हो गई है। इसमें राम चरण और कियारा रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को कियारा का लुक पसंद नहीं आ रहा है। लोग इस सॉन्ग पर जमकर कमेंट करते हुए कियारा को ट्रोल कर रहे हैं। कइयों का ये मानना है कि गाने में कियारा ने दीपिका और श्रीदेवी को कॉपी करने की कोशिश की है।