टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल ने खुलासा किया है कि उनकी मां की मृत्यु ओवेरियन कैंसर की वजह से हुई थी। जब उनकी मां इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं तब उन्होंने इसके लक्षणों को नजरअंदाज किया। अगर वो अपनी मां को हो रहीं परेशानियों पर ध्यान देते तो शायद आज सच कुछ और होता। राजीव खंडेलवाल ने फैंस को नसीहत दी है कि वो अपने आसपास की महिलाओं पर ध्यान दें और अगर किसी में ओवेरियन कैंसर के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं।