Raja Hamra Se Song: आकांक्षा पुरी संग खूब पसंद की जा रही है खेसारी लाल यादव की जोड़ी, देखें वीडियो

Raja Hamra Se Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर खेसारी लाल यादव आए दिन किसी न किसी वजह से छाए रहते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'राजा हमरा से' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यह वीडियो खेसारी लाल यादव के फैन्स की पहली पसंद बन गया है। ऐसे इसलिए हैं क्योंकि गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच छा गई है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited