RAID 2 New Song: अजय देवगन की रेड 2 का गाना TUMHE DILLAGI हुआ रिलीज, जुबिन नौटियाल और नुसरत फ़तेह की आवाज का है जादू

Poonam Shukla

Updated Apr 19, 2025, 11:40 IST

RAID 2 New Song: क्राइम थ्रिलर रेड 2 के ट्रेलर के बाद फिल्म का सेप्शल सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम TUMHE DILLAGI है। इस गाने में नौटियाल और नुसरत फतेह की आवाज सुनाई दे रही है। इस गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अजय देवगन और वाणी कपूर की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वही गाने में लोहड़ी का सीन दिखाया जा रहा है। राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सुप्रिया पाठक, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल नजर आएंगे। ‘रेड 2' का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। रेड 2 मई 1 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।