एक्टर आर माधवन हाल ही में सोशल मीडिया पर गलतफहमियों का शिकार हो गए है। हाल ही में सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट सामने आया था, जिसे दिखाकर लोग दावा कर रहे थे कि एक्टर यंग लड़कियों संग सोशल मीडिया पर चैट करते है। अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा मुझे एक फैन ने मैसेज किया-'आप एक शानदार एक्टर हैं, बहुत बढ़िया। आप मुझे प्रेरित करते हैं'... और इसके अंत में उसने बहुत सारे दिल और किस वाले इमोजी लगाए। एक्टर ने जवाब दिया-"आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपकी बहुत दयालुता है, भगवान आपका भला करें।" एक्टर ने बताया इसके बाद उस लड़की ने मेरे जवाब का स्क्रीनशॉट लिया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। 'अब लोग क्या देखते हैं? दिल, किस और प्यार भरी बातें।एक्टर ने कहा- मेरा इरादा उस पर जवाब देने का नहीं था। मेरा इरादा उसके मैसेज का जवाब देने का था।