Pyaar Mein Hain Hum Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह अब धीरे-धीरे हिंदी गानों में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह का बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के साथ 'प्यार में हैं हम' गाना बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह और जरीन खान की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इस गाने को पवन सिंह ने पायल देव के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। यूट्यूब पर यह गाना रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। यहां देखिए वीडियो...