Priyanka Chopra एक बार फिर जमाएंगी बॉलीवुड में कब्जा, संजय लीला भंसाली की फिल्म से करेंगी वापसी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने नाम का परचम लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बीते कई वक्त से किसी भारतीय फिल्म में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द वापसी करें। वहीं हाल ही में आई खबर को देख लग रहा है कि फैंस का ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म के साथ बॉलीवुड में कमबैक के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के साथ कई मीटिंग्स भी की हैं, साथ ही स्क्रिप्ट्स भी पढ़ी हैं। हालांकि अभी तक मामले पर प्रियंका चोपड़ा या संजय लीला भंसाली की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited













