SSMB29: प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली की फिल्म के शूटिंग सेट से शेयर की तस्वीरें, बाद में कर दिया डिलीट
प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी, लेकिन कुछ घंटों के बाद ही एक्ट्रेस ने तस्वीरों को डिलीट कर दिया। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में बिताए अपने समय की एक झलक दिखा रही थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। इन फोटोज में नजर आ रहा था कि एक्ट्रेस अपने स्कीन की केयर कर रही हैं साथ ही पूल में खास समय बिता रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "जब मैं कर सकती हूं, तो मैं विभिन्न तरीकों से स्वयं की देखभाल करती हूं।" फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस ने तस्वीरों को डिलीट कर दिया। पीसी जल्द ही राजामौली मौली की फिल्म एसएसएमबी29 में मेहश बाबू के साथ नजर आने वाली है।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited













