Preity Zinta ने शुरू की सनी देओल और आमिर खान की 'लाहौर 1947' की शूटिंग, शेयर की BTS फोटो

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। प्रीति जिंटा को वापसी करता देखने के लिये फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। वह जल्द ही आमिर खान की 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि प्रीति जिंटा ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इससे जुड़ी फोटो भी प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह राजकुमार संतोषी के साथ नजर आईं। बता दें कि मूवी में वह सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म के लिए फैंस भी बेताब हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited