Arunita Kanjilal को पवनदीप राजन के फैंस ने बनाया निशाना, Indian Idol फेम को जमकर किया ट्रोल

ashna malik

Updated May 13, 2025, 18:34 IST

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' जीतकर घर-घर में पहचान कायम करने वाले पवनदीप राजन का बीते कुछ दिनों पहले भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। पवनदीप राजन की कार मोरादाबाद के पास कैंटर ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें पवनदीप राजन को भी गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से पवनदीप राजन को अस्पताल पहुंचाया। पवनदीप राजन की अभी तक 4 सर्जरी हो चुकी है और वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनके फैंस ने 'इंडियन आइडल 12' फेम अरुणिता कांजीलाल को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अरुणिता ने अपने नए गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसपर कमेंट करते हुए पवनदीप के फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया।