'धनिया में पनिया' गाने में प्रिया रघुवंशी के डांस पर फिदा हुए पवन सिंह, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated May 2, 2025, 21:06 IST

Dhaniya Me Paniya Bhojpuri Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना 'धनिया में पनिया' दर्शकों के बीच रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स को भी दीवाना बना दिया है। इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि गाने का धांसू म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्टर किया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...