Patni Khojatani Song: आकांक्षा पुरी संग छा गई खेसारी लाल यादव की जोड़ी, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Mar 8, 2026, 19:18 IST

Patni Khojatani Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव आए दिन नए-नए गाने रिलीज कर फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना नया गाना 'पत्नी खोजतानी' यूट्यूब पर जारी कर दिया है, जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। यहां देखिए गाने का वीडियो...