टीवी सीरियल पति ब्रह्मचारी की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में सूरज के सामने परेशानी आएगी। सूरज के पिता गायब हो जाएंगे। उनका किडनैप होगा। दूसरी तरफ विजय बिल्डर भी स्कूल की जमीन पर कब्जा करने की प्लानिंग शुरू कर देता है। इतनी सारी परेशानियों की बीच श्रेय की एंट्री होगी। श्रेय के आने से सूरज और ईशा के बीच परेशानी आएगी और इस बात का संकेत ईशा को नहीं होगा। दोनों के रिश्ते में आए तनाव की वजह से कहानी में कई सारे ट्विस्ट आएंगे।