TV की ये हसीना है पारस कलनावत की क्रश, नाम बताते हुए शर्मा गए 'परिणीति' एक्टर

टीवी के मशहूर एक्टर पारस कलनावत इन दिनों आदित्य कश्यप के तौर पर 'परिणीति' में नजर आ रहे हैं। पारस कलनावत ने सीरियल में प्रतीक्षा होनमुखे के साथ कदम रखा है। वह आंचल साहू संग रोमांस करते दिखाई देंगे। वहीं हाल ही में उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने गपशप के दौरान कुछ मजेदार सवालों के भी जवाब दिये। पारस कलनावत से सवाल किया गया कि उनकी सेलिब्रिटी टीवी क्रश कौन है? इसपर पारस कलनावत ने जेनिफर विंगेट का नाम लिया। इससे इतर पारस कलनावत ने अपनी कुछ आदतों के बारे में भी बताया, जिनसे वह ठुकराना पाना चाहते हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited