Parineetii: प्रीत ने फेरा आदित्य से मुंह, शो में आया नया मोड़

ashna malik

Updated Aug 13, 2025, 16:58 IST

टीवी का पसंदीदा शो 'परिणीति' अपने अहम मोड़ पर आ चुका है। अब इसके आने वाले एपिसोड सारे के सारे मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि सीरियल में कुछ ही दिनों बाद ताला लगने वाला है। इसलिए मेकर्स अब कहानी को जल्दी-जल्दी आगे बढ़ाएंगे। 'परिणीति' के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि प्रीत आदित्य से नाराज है और आदित्य प्रीत से बात करने के लिए उसके कमरे में आएगा। लेकिन तभी प्रीत की मां आ जाएगी। इसी कारण आदित्य मां को प्रीत को अपने घर ले जाने के लिए कहेगा। हालांकि प्रीत की मां आदित्य पर ही भड़क जाएंगी और आदित्य का हाथ पकड़ कर उसे बाहर का रास्ता दिखा देंगी।