Parineetii के बंद होने पर पारस कलनावत को लगा सदमा, फैंस ने किया जमकर प्रोटेस्ट

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 13, 2025, 14:51 IST

धमाकेदार सीरियल 'परिणीति' जिसने अपने हर एक एपिसोड में कुछ न कुछ नया दिखाने की कोशिश की। लेकिन अब एकदम से ऐसा क्या हो गया, जो शो को बंद करने की नौबत आ गई है। 'परिणीति' के बंद होने से फैंस को बड़ा झटका लगा है और वो जमकर प्रोटेस्ट भी कर रहे हैं। हाल ही में टेली टॉक संग खास बातचीत में सीरियल के मेन कैरेक्टर पारस कलनावत ने शो के बंद होने पर अपना दुख जाहिर किया। एक्टर ने बताया कि मुझे बुरा लग रहा है, अच्छा खासा शो बंद हो रहा है। इसी के साथ उन्होंने इशारों-इशारों में शो की हैप्पी एंडिंग भी बता दी। एक्टर ने कहा कि जो आप लोग मांगते आ रहें हैं, वो ही मिलेगा।