परेश रावल के वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की बताई वजह

परेश रावल की फिल्म हेरा-फेरी 3 इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में परेश रावल इस फिल्म से बाहर हो गए हैं और उन्होंने 11 लाख रुपये की साइनिंग राशि 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दी थी। अब एक्टर के वकील ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। परेश रावल के वकील का कहना है कि "मार्च में अक्षय कुमार ने भूत बंगला के शूटिंग के दौरान परेश रावल को हेरा फेरी 3 के लिए एक पेपर साइन करने के लिए दिया था और कहा था कि फुल एग्रीमेंट बाद में दिया जाएगा। परेश को कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली थी। अक्षय कुमार ने एक्टर से लॉन्ग टर्म समझौते का वादा भी किया था।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited